मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, पूछा- किस मजबूरी में अपराधियों को बनाया मंत्री?

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। पिछले ही दिनों नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भाजपा अब नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर अपने मंत्रिमंडल में आपराधिक छवि के मंत्रियों को तरजीह देने का आरोप लगाया है। उन्होंने साफ तौर पर सवाल किया कि आखिर मुख्यमंत्री के पास ऐसी क्या मजबूरी थी कि इन जैसे लोगों को कुर्सी देने पड़े? सुशील मोदी ने सवाल किया कि सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव और ललित यादव जैसे लोगों को कैबिनेट में रहकर नीतीश कुमार क्या संदेश देना चाहते हैं?

 

इसे भी पढ़ें: सरकार बदली, चेहरे बदले और मंत्रिमंडल में आए नए शाहनवाज, तसलीमुद्दीन के बेटे को मिला आपदा प्रबंधन विभाग


इसके साथ ही सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद के पास गृह और वित्त मंत्रालय जाना चाहिए लेकिन चतुराई के साथ नीतीश कुमार ने उसे अपने पास रख लिया और तेजस्वी यादव को धोखा दिया। सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल कहीं से भी संतुलित नहीं है और इसका कोई भी सकारात्मक संदेश नहीं जाएगा। ललित यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह वही है जिसने ट्रक ड्राइवर के पांव के नाखून उखाड़ लिए थे। आरोप के बाद ललित यादव को लालू यादव ने अपने मंत्रिमंडल से विस्तार बर्खास्त कर दिया था। वहीं सुरेंद्र यादव पर भी कई मुकदमे चल रहे हैं। सुशील मोदी ने साफ तौर पर पूछा है कि किस मजबूरी में अपराधिक छवि वालों को मंत्री बनाया गया है?

 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट में यादवों का वर्चस्व, मुस्लिम मंत्रियों की भी बढ़ी हिस्सेदारी, जानें बिहार में किस जाति के कितने मंत्री


मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखते हुए नेताओं को जगह दी गई है। हालांकि, भाजपा अब इसको लेकर भी सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के दौरान अति पिछड़ा समाज से आने वाली रेनू देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। वैश्य समाज से आने वाले तार किशोर प्रसाद को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार तेली-कानू समुदाय से कोई मंत्री नहीं है। इतना ही नहीं, सुशील मोदी ने तो नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा को ही अपमानित करने का आरोप लगा दिया। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि मैथिली ब्राह्मण को भी इस पर मंत्री नहीं बनाया गया है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव को इससे बात स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नगर विकास और आवास तथा ग्रामीण कार्य विभाग जैसे मंत्रालय मिले हैं। वहीं उनके भाई तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Tarique Rahman के शपथ ग्रहण में PM Modi को बुलाकर Bangladesh ने पाकिस्तान को भी भेजा इनविटेशन

‘‘ शिव, काम और रति: जीवन-संतुलन का त्रिकोण’’

Bangladesh Election: ममता ने भाई Tarique Rahman को भेजा जीत का तोहफा, मिठाई-फूलों से दी बधाई

Tech Sector में AI का बड़ा असर, Entry-Level Jobs घटीं, AI Skills वालों की हुई बंपर डिमांड