लेकिन अब 6-श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री निवास पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही खाली करने वाले है। कांग्रेस की सरकार जाने के बाद पिछले दो महीने से कमलनाथ मुख्यमंत्री निवास में ही रह रहे थे। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लिंक रोड स्थित बी-8, 74 बंगले स्थित अपने सरकारी बंगले में ही रह रहे है। राज्य में नवम्बर 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने इसी सरकारी बंगले में रह रहे है। इससे पहले 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार 13 साल तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 श्यामल हिल्स मुख्यमंत्री निवास में ही रह रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने पुराने सरकारी बंगले 9 श्यामला हिल्स में ही निवासरत थे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के आठ माह बाद कमलनाथ ने मुख्यमंत्री निवास 6 श्यामला हिल्स में प्रवेश किया था। लेकिन वह यहाँ जायदा दिन यहां नहीं रह सके।
इसे भी पढ़ें: कोई नहीं होगा बेरोजगार सबको मिलेगा रोजगार- शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को अल्पमत में होने की वजह से 20 मार्च 2020 को भाजपा ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया था। जिसके बाद एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी। लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किया था। वही कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्रीयों को बंगले खाली करने का नोटिस मिलने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सीएम हाउस खाली करने जा रहे है। अभी सीएम हाउस मिलाकर उनके पास तीन बंगले है, जिसमें उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ का बंगला भी शामिल है।