Loksabha Election खत्म होने के बाद बढ़ गए इन चीजों के दाम, महंगाई की मार का जनता होगी शिकार

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव एक जून को देश में संपन्न हो चुके है। लोकसभा चुनाव 2024 के पूरा होने के बाद अब चार जून को नतीजे आ रहे है। पूरा देश इन लोकसभा चुनावों के नतीजों को देखने के लिए आंखें गड़ाए बैठा है। भारत में हुए इन आम चुनावों के बाद एक जून से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि एनडीए सरकार को तीसरे कार्यकाल का रास्ता आसानी से मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से और लगातार तीसरी बार एनडीए सत्ता में आएगी। हालांकि चुनाव के नतीजे आने से पहले ही महंगाई ने आम जनता पर कड़ा प्रहार किया है।

 

दूध के भी बढ़े दाम

देश में दूध उत्पादक कंपनी, अमूल ने रविवार देर रात ही दो रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ा दी है। अमूल गोल्ड 64 रुपये से बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया। अमूल टी स्पेशल 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये, अमूल शक्ति 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अमूल भैंस के दूध की 500 एमएल की थैली अब 35 रुपये के बजाय 37 रुपये जबकि एक लीटर वाले पैक की कीमत 70 के बजाय 72 रुपये हो गई है। सिर्फ दूध ही नहीं अमूल ने दही की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दो रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए है।

 

मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम

मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा किया है। मदर डेयरी के दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ गए है। मदर डेयरी दूध के दाम 52 रुपये से बढ़कर 54 रुपये, टोंड मिल्क 54 के बदले 56 रुपये, काऊ मिल्क 56 के बदले 58 रुपये, फुल क्रीम मिल्क 66 रुपये के बदले 68 रुपये, बफेलो मिल्क 70 के बदले 72 रुपये किलो और डबल टोंड मिल्क 48 के बदले 50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए है।

 

उत्तर प्रदेश में बसों का किराया बढ़ा

उत्तर प्रदेश में रोड वेज की बसों में भी किराया बढ़ा है। ये किराया तीन जून से बढ़ाया गया है। इससे जनता की जेब पर महंगाई की मार पड़ी है।

प्रमुख खबरें

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला