शपथ के बाद जेडीयू ने इस बड़े मंत्रालय पर किया अपना दावा, क्या करेगी बीजेपी?

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक कुछ ही देर में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ज्यादातर मंत्रालय अपने ही पास रख सकती है। सीसीएस मंत्रालय से जुड़े चारों विभाग अपने पास ही रखेगी। हालांकि वित्त मंत्रालय पर जेडीयू ने वित्त मंत्रालय पर अपना दावा किया है। लेकिन खबर है कि जेडीयू, जेडीएस और टीडीपी को दूसरे अहम मंत्रालय तो दिए जाएंगे। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय बीजेपी अपने पास ही रखेगी। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। आज मोदी 3.0 की पहली बैठक होने जा रही है। हालांकि इससे पहले ही पीएम मोदी पीएमओ में पहुंचकर अपने काम पर लग गए।  

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir बस हमले में जिंदा बचे व्यक्ति ने बताई भयावहता आपबीती, 'आतंकियों के सामने हमने मरने का नाटक किया, चुप रहे'

रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद अपने पहले फैसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम किसान निधि निधि की 17वीं किस्त जारी करने पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री की कार्यालय में हस्ताक्षरित पहली फ़ाइल पीएम किसान निधि के तहत धन जारी करने से संबंधित है, जिसका उद्देश्य किसानों का समर्थन करना है। इस किस्त से लगभग 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम