Operation Sindoor की सफलता के बाद संजय राउत ने की भारतीय सेना की तारीफ

By रितिका कमठान | May 08, 2025

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। पाकिस्तान की सेना लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की सेना जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, बारमूला, उरी और अखनूर के सामने वाले हिस्सों में नियंत्रण रेखा के आगे हथियारों व तोपखानों के उपयोग किए बिना ही गोलीबारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जो कदम पाकिस्तान के खिलाफ उठाया है वो गौरवान्वित करने वाला है। भारतीय सेना पूरी तरह से प्रोफेशनल है। वो किसी पर जानकर हमला नहीं करती है। भारतीय सेना की अपनी प्रतिष्ठा है। पाकिस्तान ने हमारे 26 लोगों की जान ली, जिसके बाद हमने उन पर हमला किया। हमने उनके मिलिट्री कैंप या आम जनता पर हमला नहीं किया बल्कि आतंकी ठिकानों पर ही निशाना साधा है। ये कदम किसी भी सूरत में गलत नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस ने भी की सराहना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुधवार को सराहना की और कहा कि मिसाइल हमलों के वीडियो फुटेज सामने आने के बाद संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह