जीत के बाद AAP के युवा चेहरों ने कहा- काम की राजनीति जीती, यही असली राष्ट्रवाद है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। विधानसभा चुनाव के मैदान में पहली बार उतरे आम आदमी पार्टी (आप) के अहम चेहरों आतिशी और राघव चड्ढा ने कहा है कि जनादेश ने दिखा दिया है कि ‘‘काम की राजनीति’’ जीत गई है और ‘‘काम ही असली राष्ट्रवाद है।’’ आतिशी और चड्ढा गत वर्ष लोकसभा चुनाव में हार गए थे। आतिशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बिल्कुल स्पष्ट है कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को लेकर अपना मन बना लिया था। उन्होंने उनके काम के आधार पर उनके पक्ष में वोट डाला। यह काम की राजनीति ही है जो घृणा की राजनीति पर जीत गई।’’ 

इसे भी पढ़ें: चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके: दिग्विजय

चड्ढा कहा, ‘‘ दिल्ली की जनता ने साबित कर दिया कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच साल में जो कुछ किया, वही असली राष्ट्रवाद था। दिल्ली के मतदाताओं ने साबित कर दिया कि केजरीवाल असल देशभक्त हैं। उन्होंने केजरीवाल के शासन मॉडल को अपना जनादेश दिया है। हमने पिछले पांच साल के दौरान लोगों की जितनी सेवा की, अब उससे भी ज्यादा हम करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े