जीत के बाद कोच द्रविड़ के साथ डिनर पर गए खिलाड़ी, युवा बिग्रेड ने इस गाने के साथ मनाया जश्न, वीडियो वायरल

By अंकित सिंह | Jul 22, 2021

टीम इंडिया के युवा बिग्रेड श्रीलंका दौरे पर हैं। तीन एकदिवसीय मैचों वाली सीरीज ने भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके बाद खिलाड़ियों में जश्न है। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आए। कोच राहुल द्रविड़ के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी डिनर पर गए और खूब मौज मस्ती की। डिनर की तस्वीर खुद कप्तान शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में कोच राहुल द्रविड़ के साथ शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नी नूपुर नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ शिखर धवन ने लिखा बेहतरीन शाम।

इससे पहले श्रीलंका दौरे पर गई सीमित ओवरों की भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम करने के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने प्रेरक भाषण में कहा कि ‘टीम इंडिया’ ने चैंपियन की तरह जवाब दिया। जीत के लिए 276 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 36वें ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। दीपक चाहर (नाबाद 69) और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद19) की 84 रन की अटूट साझेदारी से हालांकि टीम पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) डॉट टीवी पर जारी गये गये वीडियो में द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है मैच के परिणाम के मामले में हम सही जगह रहे। यह अविश्वसनीय और शानदार है, लेकिन अगर हम मैच हार भी जाते तो यह संघर्ष पूरी तरह से शानदार था। आप सभी ने बहुत अच्छा किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कहा था कि वे (श्रीलंका) वापसी करेंगे, हमें पता था कि हमें विरोधी टीम का सम्मान करना होगा। उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी क्योंकि वे भी एक अंतरराष्ट्रीय टीम हैं। उन्होंने वापसी की लेकिन हमने एक चैंपियन टीम की तरह जवाब दिया।’’ 

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

प्रमुख खबरें

Modi Trump Meeting: दुनिया ने नोटिस किया मोदी का बदला हुआ अंदाज, ट्रंप भी समझ गये इशारों में कही गई बात

IPO Market में डबल धमाका! Reliance Jio और NSE की एंट्री से Dalal Street में मचेगी हलचल

पाकिस्तान में बड़ी कंपनियां बंद? जिहाद ने बनाया भिखारी!

Bihar में खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब सीधी मिलेगी सरकारी Job; Cabinet की मुहर