तीन साल बाद कार्यकर्ताओं को लालू ने किया संबोधित, मोदी-नीतीश सरकार पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jul 05, 2021

राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे है। पार्टी धूमधाम से अपना रजत जयंती कार्यक्रम मना रही है। इसी के तहत आज लंबे अरसे बाद पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने वर्तमान सरकार पर भी जमकर हमला किया। अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजद का भविष्य उज्जवल है और निकट भविष्य में देश को हम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने चार पांच प्रधानमंत्रियों को देखा है और बनाने में सहयोग किया।। केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहां के कोरोना के बद महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। जहाज और रेल जैसी चीजों को औने-पौने दाम में बेचा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई इतनी है कि अगर हमारी सरकार होती तो चलना दुभर कर देते।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर