ट्रंप के शांति वार्ता रद्द करने के बाद अब तालिबान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

मॉस्को। तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रूस पहुंचा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह के साथ शांति वार्ता को रद्द करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद तालिबान का प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंचा है।रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने तालिबान के कतर स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन के हवाले से कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के दूत जमीर काबुलोव के साथ चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के साथ अफगानिस्तान शांति वार्ता का अंत हो गया : डोनाल्ड ट्रंप

तालिबान के एक अधिकारी ने इस यात्रा की पुष्टि की है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रूस इस बैठक को अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाल करने की आवश्यकता के तौर पर देखता है और तालिबान ने भी वॉशिंगटन के साथ वार्ता जारी रखने के लिए तैयार होने की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के वार्ता रोक देने से अमेरिका को होगा सबसे ज्यादा नुकसान: तालिबान

अमेरिका के साथ वार्ता के प्रयास नाकाम होने के बाद यह तालिबान की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला शेर मोहम्मद स्टानिकजई कर रहा है। शाहीन ने मंगलवार को तालिबान की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा था कि समूह अब भी अमेरिकी वार्ताकारों से बात कर रहा है ताकि कम से कम यह पता चले कि आगे क्या करना है।

प्रमुख खबरें

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?