UP के बाद अब मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान होगा अनिवार्य? नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत

By अभिनय आकाश | May 13, 2022

रमजान की छुट्टी के बाद खुल रहे सभी मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में 12 मई से रोजाना राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य कर दिया गया। इससे संबंधित आदेश भी जारी हो चुके हैं। जिसके बाद से इसको लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देशभक्ति का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। वहीं अब मध्य प्रदेश में भी मदरसों में राष्ट्रान को अनिवार्य किया जा सकता है। इसके संकेत गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से दिए गए हैं। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सवाल पर उन्होंने कहा कि ये एक विचारणीय बिंदु हैं। इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने गत नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया। पांडे ने आदेश में कहा है कि पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप नये शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। पांडे ने बताया कि रमजान माह के दौरान मदरसों में 30 मार्च से 11 मई तक अवकाश घोषित था और 12 मई से नियमित कक्षाएं शुरू हुईं लिहाजा यह आदेश आज से लागू हो गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में आगामी शिक्षण सत्र से कक्षाएं शुरू होने से पहले अन्य दुआओं के साथ समवेत स्वर में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य रूप से करना होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित रूप से निगरानी करनी होगी।  

ओवैसी ने जताया विरोध

यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किए जाने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ और बीजेपी को मुझे देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। जब देश का स्वतंत्रता संग्राम लड़ा जा रहा था तब संघ परिवार नहीं था। अंग्रेजों के खिलाफ खड़े थे ये मदरसे। ओवैसी ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को सभी मदरसे देशभक्ति की बात करते हैं। मदरसों में देश प्रेम सिखाया जाता है। आप उन्हें शक की निगाह से देखते हैं, इसलिए ऐसे कानून बना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Operation Sheruwali का 33वां दिन, Jammu-Kashmir के जंगलों में सेना का महाअभियान जारी, चारों तरफ से घिर गये आतंकवादी!

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश