आधी पृथ्वी पर अपना अधिकार जमाने का प्लान, Venezuela के बाद अमेरिका 20 दिन में इस देश पर करेगा कब्जा

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2026

दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड और अब सबसे इंपॉर्टेंट आइलैंडग्रीनलैंड बिल्कुल ग्रीन नहीं 80% ग्रीनलैंड बर्फ से ढका हुआ है और यहां पर सिर्फ 57,000 की आबादी है और इसीलिए इसे इतना महत्व कभी मिला नहीं। सदियों से गुमनाम रहा है दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड लेकिन अब सुपर पावर की लड़ाई का यह केंद्र बनता जा रहा है। अमेरिका ने डॉनल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कही है। बाय द वे आई हैव आई विल से दिस अबाउट ग्रीनलैंड वी नीड ग्रीनलैंडवो बार-बार इस बयान को कहते आए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड बहुत ही जरूरी है और वहां पर रूसी और चीनी जहाजों की मौजूदगी अमेरिका के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा था कि वो 20 दिन में ग्रीनलैंड पर बात करेंगे। ग्रीनलैंड को लेकर डॉनल्ड ट्रंप की इच्छा को शुरू में लोगों ने मजाक समझा। लेकिन अब यह मजाक रहा नहीं। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त इलाका यानी जिसे ऑटोनॉमस ज़ोन कहा जाता है वो है। यहां पर डेनमार्क के करीब 20 से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। और अगर पूरे एरिया की बात करें तो तकरीबन 200 ऐसे सैनिक हैं जिनकी तैनाती ग्रीनलैंड के अलग-अलग एरियाज में है।

ग्रीनलैंड की अपनी कोई सेना नहीं है। कोई आर्मी नहीं है। उनकी रक्षा और उनकी विदेश नीति की जिम्मेदारी डेनमार्क की है। यहां पर अमेरिका का जो पिटूफिक स्पेस बेस है जिसे थूले एयरबेस भी कहा जाता है वो भी मौजूद है। ग्रीनलैंड के जो उत्तर पश्चिम एरिया की बात करें तो यह बेस अमेरिका ही चलाताहै। यह बेस मिसाइल चेतावनी सिस्टम और स्पेस मॉनिटरिंग के लिए काफी ज्यादा इस्तेमाल होता रहा है। इस बीच एक और गौर करने वाली बात यह कि ग्रीनलैंड नाटो का भी हिस्सा है। तो ऐसे में डेनमार्क के प्रधानमंत्री मैटेफ फ्रेडरिकसन ने यह कहा कि अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोशिश की जो कि दोनों ही नाटो कंट्री हैं तो नाटो सैन्य गठबंधन खत्म हो जाएगा। अंत हो जाएगा। अगर अमेरिका किसी नाटो सदस्य देश पर सैन्य कारवाई करता है तो नाटो की पूरी व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: क्या है ISA, क्यों बाहर हुआ अमेरिका, इससे भारत पर क्या पड़ेगा असर?

सीधी सी बात है कि जो भी समंदर पर राज करेगा उसका दुनिया पर राज होगा। दुनिया के समुंदरों पर कंट्रोल करने के लिए कई देश चाहे रूस हो, चीन हो, अमेरिका हो, जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन एक समंदर ऐसा है जिस पर कभी किसी ने कंट्रोल नहीं करना चाहा। आर्कटिक ओशन क्योंकि यहां पर हमेशा बर्फ ही बर्फ थी। किसी ने सोचा ही नहीं था कि वो किसी के काम का भी हो सकता है। लेकिन अब ग्रीनलैंड की जोेंस को बढ़ा रहा है वो यही आर्कटिक ओशन बढ़ा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण आर्कटिक की बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने की रेड लाइन क्रॉस, फ्रांस से ऐसा दहाड़े जयशंकर, अमेरिका में भूचाल!

ग्रीनलैंड को लेकर होगी बैठक

अमेरिका के विदेश सचिव मार्के रुबिये अगले सप्ताह डेनमार्क के अधिकारियों से ग्रीनलैड को लेकर बैठक करेंगे। यह मेटिंग डेननर्क और ग्रेनलैंड की पहल पर हो रही है, ताकि अमेरिका को रणनीतिक रुचि और आर्कटिक क्षेत्र में सुरक्षा मुद्दे पर बातचीत हो सके। रूबियों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से ग्रीनलैड पर विचार कर रहे है. हालाकि इसका मतलब सैन्य हस्तक्षेप नहीं है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे और इसे आवश्यक संवाद बलथ गया है। यह बैठक नाही और यूरोपीय तहयोंगियों की निगह में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि ऑनलैड पर अमेरिकी रुचि अर्कटिक रणनीति ने बड़ा कदम साबित हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।