'मैंने रुकवाया भारत-पाक युद्ध, मुझे मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार', डोनाल्ड ट्रंप ने 70वीं बार दोहराया अपना दावा

Donald Trump
प्रतिरूप फोटो
ANI
रेनू तिवारी । Jan 10 2026 9:25AM

ट्रंप ने साक्षात्कार के दौरान अपनी मध्यस्थता की क्षमताओं का बखान करते हुए कहा, "मैंने सवा आठ (8.25) युद्ध रुकवाए हैं।" उन्होंने इसका स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने के कारण वह संख्या 'सवा आठ' पर है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दक्षिण एशिया की राजनीति और भारत-पाक संबंधों को लेकर एक विवादास्पद और बड़ा दावा किया है। 'फॉक्स न्यूज' (Fox News) को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को उन्होंने ही समाप्त करवाया था। ट्रंप ने साक्षात्कार के दौरान अपनी मध्यस्थता की क्षमताओं का बखान करते हुए कहा, "मैंने सवा आठ (8.25) युद्ध रुकवाए हैं।" उन्होंने इसका स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने के कारण वह संख्या 'सवा आठ' पर है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि सैद्धांतिक रूप से, प्रत्येक युद्ध को रुकवाने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Dantewada Naxalites Surrender | लाल आतंक को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का सरेंडर, 36 इनामी नक्सलियों पर था करोड़ों का इनाम

ट्रंप अब तक करीब 70 बार यह दावा दोहरा चुके हैं  

डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि पिछले साल हुए इस सैन्य संघर्ष में आठ विमान गिराए गए थे। ट्रंप अब तक करीब 70 बार यह दावा दोहरा चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में सैन्य संघर्ष उन्होंने रुकवाया था। ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, मैंने सवा आठ युद्ध रुकवाए हैं, क्योंकि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक रूप से प्रत्येक युद्ध को रुकवाने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

ट्रंप के अनुसार, भारत और पाकिस्तान बड़े युद्ध के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये दो परमाणु संपन्न देश हैं। मैंने उनके बीच युद्ध रुकवाया। आठ विमान गिराए गए थे। वे वास्तव में बड़े युद्ध की स्थिति में थे।’’

इसे भी पढ़ें: नशामुक्त भारत का संकल्प! Amit Shah ने किया 31 मार्च से तीन साल के देशव्यापी अभियान का एलान

उल्लेखनीय है कि भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में छह और सात मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। दोनों देश सैन्य संघर्ष समाप्त करने पर 10 मई को सहमत हुए। भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की बात से हमेशा इनकार किया है।

सच्चाई और वैश्विक प्रतिक्रिया

हालाँकि ट्रंप इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही आधिकारिक तौर पर इस प्रकार की किसी प्रत्यक्ष मध्यस्थता की बात कभी नहीं मानी है। विशेष रूप से भारत का रुख हमेशा यह रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दे द्विपक्षीय (Bilateral) हैं और इसमें किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़