भारत चीन सीमा क्षेत्र का दौरा करने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा- केंद्र को कराएंगे इससे अवगत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिले के शामडो में भारत-चीन सीमा क्षेत्र का दौरा करने के अगले दिन रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह शीघ्र ही दौरे की अपनी रिपोर्ट से केंद्र को अवगत करायेंगे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन, उद्धव बोले- महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में आई कमी लेकिन खतरा बरकरार

ठाकुर ने कहा कि पिछले साल चीनी हेलीकॉप्टरों द्वारा राज्य की हवाई सीमा का कथित उल्लंघन किये जाने, सीमा के समीप सड़कें बनाने समेत कुछ निर्माण गतविधियों की सूचना मिलने के बाद वह सीमावर्ती क्षेत्र गये थे।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस का आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती कलाकारों की मदद के लिए धनसंग्रह करेगा

मुख्यमंत्री ठाकुर कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ के इन आरोपों के बीच संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे कि चीन की निर्माण गतिविधियों से ग्रामीणों में ‘असुरक्षा की भावना’ है। ठाकुर ने आरोपों से इनकार किया और कांग्रेस नेता से सीमा से संबंधित मुद्दे पर राजनीति से दूर रहने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा