वोडाफोन के बाद एयरटेल ने भी की प्रीपेड सेवाओं की दरें बढ़ाने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें तीन दिसंबर से 42 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की। प्रतिस्पर्धी कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें 42 प्रतिशत तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की।

एयरटेल ने एक बयान में कहा कि भारती एयरटेल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिये संशोधित शुल्क की आज (रविवार को) घोषणा करती है। ये शुल्क मंगलवार (तीन दिसंबर) से लागू होंगे। कंपनी ने कहा कि नये प्लान उपभोक्ताओं को 42 प्रतिशत तक महंगे पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Jio ने भी की ''TRAI के नियमों के दायरे’ दरें बढ़ाने की घोषणा

बयान में कहा गया कि एयरटेल के नये प्लान के अनुसार शुल्क में 50 पैसे प्रति दिन से लेकर 2.85 रुपये प्रति दिन तक की वृद्धि की गयी है और इनके साथ डेटा एवं कॉलिंग के लाभ की पेशकश की गयी है। कंपनी ने कहा कि वह शुल्क वृद्धि के बदले में उपभोक्ताओं को एयरटेल थैंक्स प्लेटफॉर्म का लाभ देगी।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम