जीत के बाद लसिथ मलिंगा ने कहा, बेसिक्स पर डटे रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

लीड्स। लसिथ मलिंगा विश्व कप मैच में इंग्लैंड पर मिली श्रीलंका की जीत में स्टार रहे, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुछ भी नया नहीं किया। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 43 रन देकर चार विकेट चटकाये जिससे श्रीलंका ने नौ विकेट पर 232 रन के लक्ष्य का अच्छा बचाव करते हुए इंग्लैंड को 20 रन से मात दी। श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने मलिंगा और अनुभवी साथी एंजेलो मैथ्यूज की प्रशंसा की। करूणारत्ने ने कहा, ‘‘लसिथ महान क्रिकेटर है। वह जो जानता है, वह उसे करता रहता है, यही मुख्य चीज है। उसने शानदार गेंदबाजी की।’’

इसे भी पढ़ें: लसिथ मलिंगा के करिश्मे से इंग्लैंड को हराकर श्रीलंका ने जिंदा रखी उम्मीदें

अपने गैर पारंपरिक स्लिंगशाट गेंदबाजी एक्शन के लिये मशहूर मलिंगा ने इंग्लैंड को शुरू में ही झटका दिया। बेन स्टोक्स ने हालांकि अंत में श्रीलंका से मैच छीनने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें साथ नहीं मिला और वह 82 रन बनाकर नाबाद रहे। मलिंगा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि बेन स्टोक्स कितने जानदार शाट लगाता है, उसे दो या तीन बाउंड्री लगायी लेकिन हमने अपनी ओर से बेहतरीन गेंदबाजी जारी रखी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने बेसिक्स की योजना- सही लाइन एवं लेंथ- पर डटे रहे, कोई लूज बॉल नहीं फेंकी तथा कुछ वैरिएशन और बाउंसर्स फेंके।’’

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप