आप ने सत्ता में आने के बाद अन्ना को किनारे किया: जावडेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को एक किनारे कर दिया है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले जावडेकर ने अन्ना का एक कथित वीडियो दिखाया जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद उनसे एक बार भी मुलाकात नहीं की।

इसे भी पढ़ें: पहले तीन चरण के मतदान के बाद भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही : जावड़ेकर

वीडियो में अन्ना को कहते सुना गया, ‘‘सत्ता और पैसा लोगों से कुछ भी करा सकता है। इससे पहले वे (केजरीवाल) कहते थे कि वे वेतन नहीं लेंगे। सत्ता में आने के बाद उनका दिमाग बदल गया है।’’ जावडेकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उपजी थी लेकिन जब वह सत्ता में आई तो उसने अन्ना को एक किनारे कर दिया।

इसे भी पढ़ें: देश के किसी भी कोने में कश्मीरी विद्यार्थियों को कोई खतरा नहीं: जावडेकर

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला