20वीं बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे 80 वर्षीय जाखू, आर्थिक स्थिति भी नहीं तोड़ पाई हौसला

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर में न तो उम्र और न ही आर्थिक स्थिति 80 वर्षीय एक मोची को चुनाव मैदान में उतरने से रोक पाई। ओम प्रकाश जाखू 20 फरवरी को पंजाब में अपना 20वां चुनाव लड़ेंगे। जाखू रोजी-रोटी कमाने के लिए होशियारपुर में घंटाघर के पास एक छोटी-सी दुकान में जूते-चप्पलों की मरम्मत करते हैं। वह कहते हैं, ‘यह उनका जुनून है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।’ जाखू होशियारपुर से भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि वह अतीत में बहुजन समाज पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा चुके हैं। जाखू की कमाई भले ही उनके परिवार के गुजर-बसर लायक ही हो, लेकिन यह बात उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोकती। चुनाव लड़ने के बारे में वह कहते हैं, ‘यह मेरा जुनून है।’ जाखू के अनुसार, उनकी 75 वर्षीय पत्नी भजन कौर और बच्चे चुनाव लड़ने के उनके फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेजा गया था और वह एक समय बसपा के संस्थापक कांशीराम के ‘काफी करीब’ हुआ करते थे। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी छह फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं: सूत्र 

जाखू के मुताबिक, होशियारपुर प्रवास के दौरान कांशीराम उनके साथ काफी समय गुजारते थे। चुनाव जीतने के बाद की अपनी योजनाओं के बारे में जाखू ने कहा कि वह 18 साल की उम्र तक सबको मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना भी अपना लक्ष्य बताया। जाखू कहते हैं, ‘‘युवाओं को ड्रग्स के दलदल से बचाना जरूरी है।’ उन्होंने बताया कि वह एक ऐसे समतावादी समाज की स्थापना होते देखना चाहते हैं, जहां हर नागरिक के लिए समान अवसर उपलब्ध हों।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये