Aghan 2023 Vrat Tyohar: सनातन धर्म में अगहन माह का है विशेष महत्व, नोट कर लें सभी व्रत-त्योहारों की डेट

By अनन्या मिश्रा | Dec 02, 2023

हिंदी महीना कार्तिक माह खत्म हो चुका है। वहीं 28 नवंबर से अगहन माह की शुरूआत हो चुकी है। इस बार 26 दिसंबर तक अगहन मास चलेगा। बता दें कि हिंदू धर्म में अगहन माह का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक पुराणों के मुताबिक अगहन माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। श्रीराम का सीताजी से और भगवान शिव का माता पार्वती से मार्गशीष माह में विवाह भी संपन्न हुआ था। 

आपको बता दें कि भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह अगहन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन त्रेतायुग में हुआ था। वहीं इस बार 17 दिसंबर को अगहन माह की पंचमी तिथि पड़ रही है। अगहन माह की पंचमी को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह होने के चलते विवाह पंचमी भी कहा जाता है। 

इसके अलावा मार्गशीर्ष महीने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का भी विवाह हुआ था। शिव पुराण के रुद्र संहिता में इस बात का विस्तार से उल्लेख मिलता है। शिव पुराण में उल्लेखित महीना और तिथि के हिसाब से इस साल 29 नवंबर यानी बुधवार को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन पड़ रहा है।

हिंदू पंचांग का नौंवा महीना अगहन का होता है, यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है। आज हम आपको इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों और उनकी तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मार्गशीर्ष मास 2023 व्रत-त्योहार

28 नवंबर 2023 दिन मंगलवार- मार्गशीर्ष माह की शुरूआत, रोहिणी व्रत

29 नवंबर 2023 दिन बुधवार- शिव पार्वती विवाह

30 नवंबर 2023 दिन गुरुवार- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

5 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार- काल भैरव जयंती, मासिक जन्माष्टमी

8 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार- उत्पन्ना एकादशी

10 दिसंबर 2023 दिन रविवार- प्रदोष व्रत

11 दिसंबर 2023 दिन सोमवार- मासिक शिवरात्रि

12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार- दर्श अमावस्या

16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार- धनु संक्रांति, विनायक चतुर्थी

17 दिसंबर 2023 दिन रविवार- विवाह पंचमी, श्रीराम सीता विवाह

18 दिसंबर 2023 दिन सोमवार- स्कंद षष्ठी

20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार- मासिक दुर्गाष्टमी

22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती

23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार- मत्स्य द्वादशी

24 दिसंबर 2023 दिन रविवार- प्रदोष व्रत

26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार- दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

प्रमुख खबरें

Bihar Harassment Case | जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिगों से बर्बरता व छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा जनाक्रोश, SIT गठित, 3 गिरफ्तार

Parivartini Ekadashi व्रत से मिलेगा वाजपेय यज्ञ जैसा पुण्य, योगनिद्रा में करवट बदलेंगे श्रीहरि

Delhi Minor Gangrape | कालकाजी मंदिर के पास हैवानियत! दर्शन कर लौट रही नाबालिग से फर्जी पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप, इलाके में सनसनी

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले तंज पर बोले RLD नेता KC Tyagi, हम 500 रुपये के नोट हैं