Agra में Fake Call Center का भंडाफोड़, 2500 लोगों से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

आगरा (उप्र), नौ अगस्त आगरा जिले के ताजगंज इलाके में पुलिस ने रविवार को एक फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये चारों कॉल सेंटर के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करते थे।

आरोपियों ने एक फर्जी कंपनी बनाई थी और नौकरियों का विज्ञापन भी जारी करते थे। उन्‍होंने बताया कि कॉल सेंटर से लड़कियां किसी कंपनी में गार्ड, सुपरवाइजर या अन्य पदों की नौकरी लगवाने का झांसा देती थीं। नौकरी पाने के लालच में कुछ लोग फंस जाते थे।

पंजीकरण के नाम पर उनसे करीब दो हजार रुपये जमा कराए जाते थे। पंजीकरण के बाद वर्दी और अन्य चीजों के लिए आठ हजार रुपये जमा कराए जाते थे। आखिर में नियुक्ति प्रमाण पत्र लेने के एवज में 10 हजार रुपये फिर से लिए जाते थे।

डीसीपी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में पता चला है कि ढाई हजार से अधिक लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 32 पासबुक, 28 एटीएम कार्ड, 12 क्यूआर कोड के अलावा नियुक्ति पत्र सहित अलग-अलग तरह के दस्‍तावेज मिले हैं। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी तरुण बिहार का रहने वाला है और दूसरा आरोपी अजय जौनपुर का रहने वाला है।

अभी इस गिरोह से जुड़े कई लोगों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza