मान जाओ नहीं तो दुनिया से मिटा देंगे, हमास ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकाराया, इजरायल ने पूरी बिल्डिंग ही उड़ा दी

By अभिनय आकाश | May 31, 2025

30 मई को उत्तरी गाजा में एक इमारत पर हुए हमले में इमारत जमींदोज होती नजर आई है। फिलिस्तीनी मीडिया ने इमारत की पहचान अल-सफ्तावी क्षेत्र में अल-नूर टावर के रूप में की।  यह हमला उसी दिन हुआ जिस दिन हमास ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम को अस्वीकार कर दिया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने फिलिस्तीनी गुट हमास को किसी भी सूरत में युद्धविराम पर हामी भरने के लिए कहा है। काट्ज ने हमास को चेतावनी दी है कि वह गाजा युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से पेश किए गए समझौते को स्वीकार नहीं करेगा तो उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गाजा में इजराइली हमले से मची तबाही, छुपते फिर रहे फिल्सतीनी

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी बासेम नैम ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मसौदा हमारे लोगों की किसी भी मांग का जवाब नहीं देता है, जिनमें से सबसे प्रमुख युद्ध और अकाल को रोकना है। हमास के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी समी अबू जुहरी ने रॉयटर्स को बताया कि प्रस्ताव की शर्तें इजरायल की स्थिति को दर्शाती हैं और इसमें युद्ध समाप्त करने, इजरायली सैनिकों को वापस बुलाने या पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता शामिल नहीं है।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह