कृषि मंत्री ने खरीफ सत्र से पहले बीज, उर्वरकों की समय पर आपूर्ति का निर्देश दिया

By Prabhasakshi News Desk | Jun 14, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जुलाई में शुरू होने वाले आगामी खरीफ सत्र के लिए उर्वरकों, बीजों और कीटनाशकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी आपूर्ति व्यवधान से बचाने के लिए निरंतर निगरानी की जरूरत है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, चौहान ने खरीफ फसल सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री की आपूर्ति और समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस सत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश की शुरुआत के साथ धान जैसी फसलों की बुवाई भी होती है। 

बयान के अनुसार, अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीकों को सरल बनाना भी विशेष ध्यान का एक अन्य क्षेत्र था। उर्वरक, जल संसाधन और मौसम विज्ञान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंत्री को खरीफ मौसम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा चौहान ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) की समीक्षा करते हुए वैज्ञानिकों द्वारा नई फसल किस्मों के विकास, उत्पादकता में सुधार और नई प्रौद्योगिकियों के प्रमाणन पर लगातार काम करने की जरूरत बताई।

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर