अगस्तावेस्टलैंड सौदे पर सदन में चर्चा हो: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2016

कांग्रेस ने लोकसभा में अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाटप्टर सौदे पर संसद में चर्चा कराने की आज मांग की और कहा कि उसके नेतृत्व के खिलाफ इस बारे में लगाये जा रहे आरोप आधारहीन हैं। आज सुबह लोकसभा की बैठक शुरू होने पर सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि सभी समाचारपत्रों में वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे के बारे में खबरें छपी हैं और हमारी पार्टी के नेताओं के बारे में आरोप लगाये गए हैं।

 

अगस्तावेस्टलैंड का नाम लिये बिना खडगे ने कहा, ''नाम सामने आए हैं। हमें इसके बारे में सोचना होगा। हमें इस पर चर्चा करनी चाहिए।’’ इस पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस विषय को प्रश्नकाल के बाद उठा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इस बारे में कहा है कि 2013 में इस सौदे में अनियमितता की बात सामने आने के बाद संप्रग सरकार ने कदम उठाया और अगस्तावेस्टलैंड को काली सूची में डाल दिया। लेकिन राजग सरकार ने इसे काली सूची से हटाया। भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साध रही है।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम