IMDb Breakout Star | दर्शकों की पहली पसंद बने अहान पांडे और अनीत पड्डा, जीता IMDb का ग्लोबल ब्रेकआउट स्टार अवॉर्ड।

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2025

अहान पांडे ने मोहित सूरी की फ़िल्म "सैय्यारा" से अनीत पड्डा के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इस फ़िल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और दोनों रातोंरात स्टार बन गए। अब, अहान और अनीत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने IMDb ब्रेकआउट स्टार स्टारमीटर अवॉर्ड्स जीते हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा को IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की रैंकिंग में उनके असाधारण प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान मिला है, जो प्लेटफ़ॉर्म के वैश्विक उपयोगकर्ता आधार से जुड़ाव को मापता है। यह सम्मान उन कलाकारों को उजागर करता है जो दर्शकों के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं और भविष्य में उनके करियर की संभावनाओं का संकेत देते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal

 

यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई, जिसके बाद से यह जोड़ी आईएमडीबी की रैंकिंग में शीर्ष पर थी। इस फिल्म में अपने प्रदर्शन के साथ दोनों सितारे विश्व स्तर पर शीर्ष 100 में जा पहुंचे हैं, जिसमें पड्डा 64वें और पांडे 75वें स्थान पर हैं। पांडे ने कहा कि यह उनके करियर का पहला पुरस्कार है और सीधे तौर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया से ये मिलना और भी खास बात है।’’

उन्होंने यशराज फिल्म्स, आदित्य चोपड़ा और सूरी का भी धन्यवाद किया। पांडे ने कहा, ‘‘आईएमडीबी का हिस्सा बनना, इससे सम्मानित होना गर्व की बात है।’’ पड्डा ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि ‘सैयारा’ और उसमें मेरे अभिनय ने दुनिया भर के दर्शकों को प्रभावित किया है, जिसके कारण मुझे आईएमडीबी ‘ब्रेकआउट स्टार’ स्टारमीटर पुरस्कार मिला है। दर्शकों द्वारा प्रेरित पुरस्कार वास्तव में एक सार्थक पहचान है..।’’

‘सैयारा’ ने रिलीज होने के बाद दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिसके साथ ही ये फिल्म सूरी के करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई है। सूरी ने ‘ज़हर’, ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी फ़िल्मों का निर्देशन भी किया है।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

Pune के अस्पताल में भर्ती हुए Sharad Pawar, सांसद Supriya Sule ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

सियांग प्रोजेक्ट पर जनजातीय समुदाय की चिंताओं को सुनें: Subi Taba

Reliance Industries के Share 12 प्रतिशत उछले, Market Cap 17.59 लाख करोड़ पार

Delhi High Court ने JNU के फैसले पर लगाई रोक, Congress MP Bimol Akoijam को राहत