मुजफ्फरनगर में RLD की रैली से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, PAC की 10 कंपनियों को किया गया तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की विशाल रैली से पहले सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। रालोद, हाल में लागू कृषि कानूनों और पार्टी नेता जयंत चौधरी समेत कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से हुए लाठीचार्ज के विरोध में, यहां सरकारी कॉलेज के परिसर में रैली करेगा। पार्टी ने कहा कि उसके कार्यकर्ता जब हाथरस की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया था। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका, अखिलेश ने की जयंत चौधरी पर लाठी चार्ज की निंदा की 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि रालोद की रैली से पहले मुजफ्फरनगर में पीएसी की 10 कंपनियों और करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रैली को कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों और खाप नेताओं का समर्थन हासिल है।

प्रमुख खबरें

Kharmas 2026: कल से शुरू खरमास! रुक जाएंगे शादी व मांगलिक कार्य, इन मंत्रों से पाएं सूर्य देव और प्रभु श्रीहरि की कृपा

Sambhal Masjid Case: High Court की सख्त टिप्पणी, Law & Order नहीं संभलता तो DM-SP दें इस्तीफा

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान