प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, कहा- वैश्विक मुद्दों पर होंगी सकारात्मक चर्चाएं

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2026

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार (11 सितंबर, 2026) की सुबह नई दिल्ली पहुँचे। फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के बाहर किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यह उनकी पहली व्यक्तिगत भागीदारी होगी। पुतिन के भारत पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच रक्षा और अन्य संबंधित मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पुतिन के भारत पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच रक्षा और अन्य संबंधित मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, कहा- वैश्विक मुद्दों पर होंगी सकारात्मक चर्चाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस उच्चस्तरीय बैठक में दुनिया के कल्याण को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। पीएम मोदी ने यह बात शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कही। उन्होंने अपने संदेश के साथ संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया।सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Delhi में जुटे 11 धुरंधर World Leaders, Modi की Diplomacy का दुनिया में बजा डंका!

Famous Ganesh Temple in India: Siddhivinayak से लेकर Trinetra Ganesh तक, भारत के 11 प्रसिद्ध मंदिरों का धार्मिक महत्व

Hartalika Teej 2026 Date: जानिए हरतालिका तीज की Puja Samagri और Shringar List

BRICS पर Congress में मतभेद, Shashi Tharoor ने Chidambaram पर उठाए सवाल, BJP ने घेरा