प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, कहा- वैश्विक मुद्दों पर होंगी सकारात्मक चर्चाएं

BRICS
ANI
अभिनय आकाश । Sep 11 2026 11:54AM

विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पुतिन के अलावा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिनके इस समिट के लिए दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यह समिट ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया और यूक्रेन में युद्धों के कारण ऊर्जा और कृषि की सप्लाई चेन में वैश्विक संकट पैदा हो गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार (11 सितंबर, 2026) की सुबह नई दिल्ली पहुँचे। फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के बाहर किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यह उनकी पहली व्यक्तिगत भागीदारी होगी। पुतिन के भारत पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच रक्षा और अन्य संबंधित मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पुतिन के भारत पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच रक्षा और अन्य संबंधित मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: पुतिन In, जिनपिंग-पेजेशकियन In-Waiting, किन-किन नेताओं का लगने वाला है जमावड़ा?

विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पुतिन के अलावा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिनके इस समिट के लिए दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यह समिट ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया और यूक्रेन में युद्धों के कारण ऊर्जा और कृषि की सप्लाई चेन में वैश्विक संकट पैदा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, कहा- वैश्विक मुद्दों पर होंगी सकारात्मक चर्चाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस उच्चस्तरीय बैठक में दुनिया के कल्याण को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। पीएम मोदी ने यह बात शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कही। उन्होंने अपने संदेश के साथ संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया।सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥

All the updates here:

अन्य न्यूज़