अहमद पटेल के बेटे फैसल ने की केजरीवाल से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2021

नयी दिल्ली। गांधी परिवार के सबसे करीबी लोगों में शामिल दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने शनिवार को राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। फैसल पटेल की इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

राजनीतिक सफर की होगी शुरुआत !

इस मुलाकात के बाद फैसल पटेल के आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अहमद पटेल के निधन के बाद से गांधी परिवार खासकर सोनिया गांधी द्वारा की गई अनदेखी से पटेल परिवार खफा है। सूत्रों ने बताया कि पिता पटेल के निधन के बाद फैसल पटेल और उनकी बहन मुमताज राजनीति में एंट्री करने के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र के लिए दुखद दिन, केजरीवाल बोले- लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए करते रहेंगे संघर्ष 

चुनावों पर AAP की नजर

अरविंद केजरीवाल और फैसल पटेल की मुलाकात गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भी खास है। क्योंकि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए चेहरा तलाश रही है। जिसकी पकड़ हो और वह विश्वास के पात्र भी हो। हालांकि क्या फैसल पटेल आप में शामिल होने वाले हैं ? इसको लेकर किसी भी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार