Ahmedabad में पूर्व सैनिक पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 08, 2026

अहमदाबाद, आठ नवंबर गुजरात के अहमदाबाद के नरोदा इलाके में घरेलू विवाद के बाद 34 वर्षीय एक महिला ने अपने पूर्व सैन्यकर्मी पति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी निर्मला खराडी ने बृहस्पतिवार देर रात रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से अपने 39 वर्षीय पति दिलीप पर हमला किया और उनकी छाती में चाकू घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं और घरेलू मामलों को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया। नरोदा के निरीक्षक बी एम कटारिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं के आधार पर निर्मला को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103(1) (हत्या) और गुजरात पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार

Yemen में तेज संघर्ष और नागरिक मौतों के बीच Saudi Arabia ने 5 मिसाइलें नष्ट कीं

Indian Oil Corporation खरीदेगी खुद के Ships, भारत में निर्माण की भी तैयारी