Jabalpur स्टेशन पर विमान की ‘आपातकालीन लैंडिंग’ का एआई निर्मित वीडियो वायरल, मची अफरा-तफरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री विमान की कथित “आपातकालीन लैंडिंग” का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अधिकारियों ने शुक्रवार को इसे कृत्रिम मेधा (एआई) निर्मित फर्जी वीडियो बताते हुए किसी भी तरह की घटना से इनकार किया। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एहतियातन शहर के डुमना हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सुरक्षा बैठक बुलाई।

इसे भी पढ़ें: India Open 2026: दिल्ली की हवा पर विदेशी खिलाड़ियों की चिंता, आयोजन व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो समाज में भय और भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी वीडियो के बारे में अवगत कराया गया है और इसे बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खमरिया थाना प्रभारी राज कुमार खटिक ने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन औपचारिक शिकायत मिलने पर पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

खटिक ने बताया कि वीडियो को संभवतः सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘व्यू’ हासिल करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया होगा। करीब 14 सेकंड के इस वीडियो में एक यात्री विमान को प्लेटफॉर्म के पास रेलवे ट्रैक के पास खड़ा दिखाया गया है, जिसमें एक युवक दावा करता नजर आता है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विमान की “आपातकालीन लैंडिंग” हुई है।

प्रमुख खबरें

एक या दो नहीं, चारों दिशाओं में अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है भारत, Global Politics के भी जबरदस्त खिलाड़ी बने Modi

सेट पर बंद हुआ कैमरा, बहने लगा खून... जब अमिताभ बच्चन की वजह से अस्पताल पहुंच गये थे विनोद खन्ना, बॉलीवुड की सबसे बड़ी जंग!

Pocket Entertainment का वार्षिक राजस्व 70 प्रतिशत बढ़कर 50 करोड़ डॉलर पहुंचा

Mahadevi Verma Death Anniversary: साहित्य से समाज सेवा तक, ऐसा रहा हिंदी की मीरा का Iconic Journey