Plane Hijack का इतिहास लिखना पड़ा भारी, Hyderabad Police ने पाकिस्तानी यूज़र पर दर्ज किया मुकदमा

By नीरज कुमार दुबे | Aug 21, 2025

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 14 अगस्त को सुरक्षा एजेंसियों में तब हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पाकिस्तानी यूज़र की पोस्ट को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस आधारित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टूल ने “थ्रेट मेल” के रूप में चिन्हित कर दिया। यह पोस्ट पाकिस्तान में 1998 में हुए एक विमान अपहरण की घटना का ब्यौरा थी, जिसमें “हैदराबाद एयरपोर्ट”, “दिल्ली” और “भुज” जैसे शब्दों का उल्लेख था। वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने इस पोस्ट को रिपोर्ट किया और इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों तथा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना पर पहली बार भारत का सबसे अजीब हमला, संयुक्त राष्ट्र के सारे देश हो गए हैरान

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, @omeremran की पोस्ट में लिखा था- “25 मई 1998 को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान PK-544 ग्वादर से 33 यात्रियों और 5 क्रू मेंबर के साथ उड़ा। थोड़ी ही देर में बलूच स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के तीन हथियारबंद सदस्यों ने विमान का अपहरण कर लिया और उसे नई दिल्ली ले जाने की मांग की। लेकिन उसी दिन कमांडो कार्रवाई में अपहरणकर्ताओं को सिंध के हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। 17 साल बाद उन्हें फांसी दी गई।”

हालांकि यह ऐतिहासिक घटना का विवरण था और @omeremran के महज़ 350 के आसपास ही फ़ॉलोअर्स हैं, लेकिन पोस्ट को हैदराबाद एयरपोर्ट की सोशल मीडिया निगरानी प्रणाली ने संदिग्ध मान लिया। सूत्रों के अनुसार, विमानन सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से पहले पोस्ट की वास्तविकता की पुष्टि भी नहीं की।

प्रमुख खबरें

BJP छोड़ने के बाद Shehzad Poonawalla अब Prime Video के Rise and Fall में आएंगे नजर

कहीं और से तेल खरीदो...रूस को लेकर अब खुलेआम धमकाने लगा अमेरिका, सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने जानें क्या कहा

Adani Group को फायदा पहुंचाने Uttarakhand Power Project की 84 शर्तें बदलीं: Congress

अज़रबैजान में होने वाले FIFA U15 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को ग्रुप K में रखा गया है