NEET पर DMK की बैठक से AIADMK ने किया किनारा, पलानीस्वामी ने इसे बताया नाटक

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2025

एआईएडीएमके चीफ पलानीस्वामी ने कहा कि मेडिकल प्रेवश परीक्षा ‘नीट’ पर द्रमुक सरकार की बैठक एक ‘‘नाटक’’ है, इससे कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। पलानीस्वामी ने कहा है कि अन्नाद्रमुक नीट मामले में द्रमुक सरकार द्वारा नौ अप्रैल को बुलाई गई विधायक दल के नेताओं की बैठक में शामिल नहीं होगी। बता दें कि तमिलनाडु सरकार द्वारा मेडिकल प्रवेश के लिए राष्ट्रव्यापी प्रवेश परीक्षा एनईईटी से राज्य को छूट देने के प्रयास को उस वक्त झटका लगा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति देने वाले विधेयक को अस्वीकार कर दिया।  

इसे भी पढ़ें: बिहार, बंगाल और तमिलनाडु पर अमित शाह का पूरा फोकस, हर महीने करेंगे दो-दो दिन का दौरा

स्टालिन ने राज्य विधानसभा को केंद्र के फैसले के बारे में सूचित करते हुए इस कदम पर निराशा व्यक्त की और कहा कि यह नामंजूरी संघवाद के लिहाज से एक काला अध्याय है। स्टालिन ने सदन को ताजा घटनाक्रम की जानकारी देते हुए केंद्र पर तमिलनाडु के लोगों की इच्छा और विधानसभा विधेयक की अवहेलना करने का आरोप लगाया। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला