अपने दम पर सरकार बनाएंगे...BJP से लगातार पल्ला झाड़ रही AIADMK? क्या हैं इसके मायने

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2025

भाजपा के साथ सत्ता-साझेदारी समझौते की लगातार अटकलों के बीच अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद अपने दम पर सरकार बनाने का इरादा रखती है।  तिरुवरूर जिले के थिरुथुराईपूंडी में पार्टी के अभियान, 'मक्कलाई कप्पोम, तमिलागथई मीटपोम' (आइए हम लोगों की रक्षा करें और तमिलनाडु को मुक्ति दिलाएँ) में बोलते हुए, एडप्पादी पलानीस्वामी ने किसी भी गठबंधन सरकार की व्यवस्था से इनकार किया और कहा कि अन्नाद्रमुक अपने दम पर स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) दावा कर रही है कि अगर अन्नाद्रमुक सत्ता में आई तो वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सत्ता साझा करेगी। हम सत्ता छोड़ने वाले मूर्ख नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: 2006 Mumbai Train Blasts: 180 लोगों की मौत मामले में 18 साल बाद आये अदालती फैसले ने क्या संदेश और सबक दिये हैं?

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के सदस्यों सहित और भी पार्टियाँ एआईएडीएमके के साथ हाथ मिला सकती हैं। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि एआईएडीएमके ऐसे किसी भी गठबंधन का नेतृत्व करेगी और फैसले लेगी। इसका खंडन करते हुए, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि उन्होंने रविवार को ईपीएस से फ़ोन पर बात की थी और दावा किया कि एआईएडीएमके नेता की टिप्पणी डीएमके के इस बयान का जवाब मात्र थी कि भाजपा ने एआईएडीएमके को निगल" लिया है। नागेंद्रन ने कहा उनके बयान के पीछे कोई छिपा हुआ संदेश नहीं है। एनडीए तमिलनाडु में अगली सरकार बनाएगा, यह तय है। 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार