भारतीय महिला फुटबॉल टीम के पास वैश्विक स्तर पर प्रगति करने का बेहतर मौका : एआईएफएफ प्रमुख

By Kusum | Sep 02, 2023

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष कल्याण चौबे को लगता है कि देश में महिलाओं के खेल में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में प्रगति करने का ‘बेहतर मौका’ है और कहा कि कुछ और प्रयासों से सीनियर टीम फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकती है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी चौबे एआईएफएफ अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा कर चुके हैं और जब से उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली तब से वह महिलाओं के फुटबॉल के स्तर को सुधारने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिहाज से हमारी महिला फुटबॉल टीम पुरुष टीम की तुलना में आगे है। महिला टीम एशिया में 11वीं रैंकिंग पर काबिज है। अगर हम थोड़ा बेहतर करें तो हम फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। ’’ भारत ने हाल में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी की है और हाल में सीनियर एशियाई कप से देश में महिला फुटबॉल का मनोबल बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।   

प्रमुख खबरें

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद