कतर के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर से पहले राष्ट्रीय शिविर की योजना बना रहा फुटबॉल महासंघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अक्टूबर में कतर के खिलाफ 2022 विश्व कप के क्वालीफाइंग दौर के मैच से पहले सितंबर की शुरुआत में भुवनेश्वर में सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिए शिविर के आयोजन की योजना बना रहा है। एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि राष्ट्रीय शिविर के आयोजन को लेकर जल्द ही ओडिशा सरकार का जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो खिलाड़ियों को एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ आठ अक्टूबर को होने वाले मैच से पूर्व तैयारी के लिए एक महीने का समय मिलेगा। दास ने बातचीत के दौरान एआईएफएफ टीवी से कहा, ‘‘हम सीनियर पुरुष टीम के लिए सितंबर की शुरुआत में शिविर की योजना बना रहे हैं। हम भुवनेश्वर में शिविर चाहते हैं क्योंकि कतर के खिलाफ मैच वहीं होना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ओडिशा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के संपर्क में भी हैं। हमें उनकी भी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। यह अजीब स्थिति है लेकिन हालात को देखते हुए हमें सर्वश्रेष्ठ संभव समाधान निकालना होगा।’’

प्रमुख खबरें

द्रविड़ और सहवाग की विरासत आगे बढ़ेगी, Australia के खिलाफ India U-19 टीम में Anvay Dravid और Aryavir Sehwag की धमाकेदार एंट्री

Nepal Floods में 177 लोगों की मौत, 300 भारतीय पर्यटकों समेत 800 से अधिक लापता

Nepal-Tibet बाढ़ पर Dalai Lama की गहरी चिंता, जलवायु परिवर्तन से निपटने का किया आह्वान

Wang Yi की अपील: Donald Trump और शी चिनफिंग की बैठक से पहले दूर हों सभी बाधाएं