AIFF की वित्तीय स्थिति 2010 में बेहद नाजुक थी, FSDL सही समय पर आया : कुशाल दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि जब वह 2010 में इस संस्था से जुड़े थे तो इसकी वित्तीय स्थिति बेहद नाजुक थी लेकिन अब उससे 100 प्रतिशत बेहतर हो गयी है और इसका श्रेय व्यावसायिक सहभागियों के सही समय पर किये गये हस्तक्षेप को जाता है। दास ने कहा कि फुटबॉल खेल विकास लिमिटेड (एफएसडीएल) ने युवाओं से जुड़ी गतिविधियों और युवा लीग का ढांचा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। एआईएफएफ के अनुसार दास ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो अगर एफएसडीएल नहीं आता तो मैं नहीं जानता कि भारतीय फुटबॉल का क्या होता। (पिछले मार्केटिंग सहभागी) जी स्पोर्ट्स के बाद कोई भी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत