रुझानों में ओवैसी की AIMIM का क्या है हाल? दिल्ली दंगा और बुलडोजर को बनाया था चुनावी हथियार

By अभिनय आकाश | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम में शुरुआती रुझानों से इतर अगर राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा घोषित परिणामों की बात करें तो आम आदमी पार्टी (आप) ने 58 सीटों पर कब्जा कर लिया है, जबकि भाजपा ने 47 सीटों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस चार सीटों पर दावा करने में कामयाब रही है। वहीं, सीलमपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम ने जीत हासिल की है। एमसीडी में 250 वार्ड हैं और एक पार्टी को जीतने के लिए 126 वार्ड चाहिए। हालाँकि शुरुआती रुझानों ने बीजेपी को बढ़त दिला दी थी, जैसे ही वोटों की गिनती आधे रास्ते को पार कर गई, आप आगे निकल गई, जबकि कांग्रेस बहुत पीछे रह गई। दिल्ली में मुख्य मुकाबला वैसे तो दो मुख्य पार्टियों आप और बीजेपी के बीच ही नजर आ रहा है, लेकिन इस फाइट में हैदराबाद वाले ओवैसी भाईजान की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम की स्थिति क्या है? 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Elections के शुरुआती रूझान आने के बाद आप और बीजेपी के नेताओं ने किया जीत का दावा

ओवैसी ने अपने चुनावी भाषणों में भी उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों और बुलडोजर को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था। ओवैसी ने दिल्ली दंगों के लिए सीधे-सीधे सरकार को जिम्मेदार बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि एमसीडी में बीजेपी का कोई फायदा नहीं होने वाला है।  बता दें कि साल 2017 के चुनावों में सभी आठ वार्डों में हारने के बाद इस साल भी ओवैसी की पार्टी को रुझानों में कोई खास सफलता हासिल होती नहीं नजर आ रही 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर