एयर एशिया इंडिया की हवाई यात्रा किराये में 20 प्रतिशत छूट की पेशकश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2019

मुंबई। (भाषा) सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने सीमित अवधि के लिए अपने नेटवर्क की सेवाओं के किराये पर 20 प्रतिशत छूट की पेशकश की है। एयर एशिया इंडिया में टाटा समूह की 51 प्रतिशत और मलेशिया की एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एयर एशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि सात दिन की यह बिक्री 18 फरवरी से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें- "वंदे भारत" की पहली व्यवसायिक यात्रा के लिए टिकटें पूरी तरह बिकीं

इस दौरान खरीदे गए टिकटों पर 25 फरवरी से 31 जुलाई के बीच यात्रा की जा सकेगी। बयान के मुताबिक कंपनी वेबसाइट या मोबाइल एप से की जाने वाली सभी बुकिंग पर यह छूट उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें- जिलियस साल्यूशंस ने अपनी 80 प्रतिशत हिस्सेदारी इबिक्स इंक को बेची

यात्री सेल के दौरान घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश यात्रा के भी टिकट बुक करा सकते हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भास्करन ने कहा कि इस छूट योजना के साथ यात्री अपनी छुट्टियों के दौरान कम बजट में भी दुनिया में कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Fuel Hoarding पर मंत्रालय की सख्त चेतावनी, कहा- देश में तेल का पर्याप्त Stock, घबराकर खरीदारी न करें

US के B1 Bomber Jets ने संभाला मोर्चा, Iran में अब तबाही का सबसे बड़ा दौर शुरू करेंगे Trump

Kharmas 2026: कल से शुरू खरमास! रुक जाएंगे शादी व मांगलिक कार्य, इन मंत्रों से पाएं सूर्य देव और प्रभु श्रीहरि की कृपा

Sambhal Masjid Case: High Court की सख्त टिप्पणी, Law & Order नहीं संभलता तो DM-SP दें इस्तीफा