ऑस्ट्रेलिया जा रहा एयर कनाडा का विमान वायुमंडलीय विक्षोभ से टकराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

होनोलूलू। ऑस्ट्रेलिया जाने वाले एयर कनाडा का एक विमान बृहस्पतिवार को वायुमंडलीय विक्षोभ की चपेट में आ गया और जिन यात्रियों ने सुरक्षा पेटी नहीं बांधी हुई थी वे विमान की छत से जा टकराए। इसके बाद आपात स्थिति में विमान को हवाई में उतारना पड़ा। एयर कनाडा की प्रवक्ता एंजेला मा ने एक बयान में बताया कि वैंकूवर से सिडनी जा रहा विमान अचानक से बिना पूर्वानुमान के वायुमंडलीय विक्षोभ से टकरा गया। एक यात्री स्टेफनी बीम ने बताया, ‘‘विमान थोड़ा-सा नीचे चला गया।

जब हम विक्षोभ से टकराए तो मैं उठी और मैंने देखा कि मेरे बच्चों ने सुरक्षा पेटी बांधी हुई है या नहीं। अगली चीज मैंने देखी कि कुछ लोग उछलकर विमान की छत से टकरा गए।’’

इसे भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर के तीसरे शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

बीम ने बताया कि उनके पीछे बैठी महिला छत से इतनी जोर से टकराई कि ऑक्सीजन मास्क का बॉक्स टूट गया। आपात बचावकर्ताओं ने बताया कि 37 यात्रियों और क्रू सदस्य घायल हुए हैं जिनमें से नौ को गंभीर चोटें आयी हैं। होनोलूलू के आपात चिकित्सा सेवा प्रमुख डीन नकानो ने बताया कि घायलों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष