Valentine Day Makeup Look: Valentine's Day पर पाएं Flawless Glow, ये आसान मेकअप टिप्स आएंगे काम

By अनन्या मिश्रा | Feb 04, 2026

कपल्स के लिए वैलेंटाइन डे काफी खास होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को खास होने का एहसास कराते हैं। इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाते हैं और साथ में समय बिताते हैं। वैलेंटाइन वीक के आखिरी में यह दिन आता है। जिसका इंतजार प्रेमी जोड़ों को सालभर रहता है। इस दिन लड़कियां खास तौर पर तैयार होती हैं और अपने पार्टनर को इंप्रेस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Valentine's Week पर पाएं Trending Korean Glass Skin, ये घरेलू उपाय देगा Instant Glow

स्किन प्रेप

मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को अच्छे से तैयार करना जरूरी होता है। इसके लिए माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें। फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। इससे स्किन हाइड्रेटेड होगी और स्मूद रहेगी।

मेकअप बेस

बेस मेकअप करने से पहले त्वचा पर प्राइमर जरूर लगाएं। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें। फिर फेस पर डार्क सर्कल और दाग-धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करना न भूलें।

आई मेकअप

अपने आई लुक को खास बनाने के लिए आई मेकअप जरूरी है। इसके लिए आप रेड, रोमांटिक पिंक या गोल्डन टोन के आइशैडो लगाएं। आप अपने लुक को बॉसी बनाने के लिए विंग्ड लाइनर या कैट आई लुक कैरी करें। वहीं आई मेकअप में मस्कारा जरूर लगाएं, वरना आपकी आंखें अजीब लगेंगी।

हाइलाइटर

अपने लुक को सॉफ्ट रखने के लिए आप हल्का पिंक या पीच ब्लश अप्लाई करें। इससे आपका लुक फ्रेश लगेगा। वहीं गालों की हड्डी, नाक और ब्राउ बोन पर हाइलाइटर लगाएं। जिससे कि आपका लुक ग्लोइंग लगेगा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।