वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के 200 से 300 आतंकियों का किया खात्मा

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2019

जम्मू। भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने वीडियो साझा किया है। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान के जरिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के बंकरों पर बम गिराया। इस हमले में करीब 200-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक कैंप में करीब 50-60 आतंकी मौजूद थे और वायुसेना ने तो पूरा बालाकोट और चकोटी में स्थित जैश को ही तबाह कर दिया है। 

12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने 1000 किलो बम आतंकियों पर गिराया था, जिसके बाद उस इलाके से आतंकियों का पूरी तरह से खात्मा हो गया। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान ने नियंत्रण रेखा को पार किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस हमले के बाद से पाकिस्तान सख्ती में आ गया है और आपात बैठक बुलाई है जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के लिए योजना तैयार कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: POK में हुए एयर स्ट्राइक के बाद PM मोदी की अगुवाई में उच्चस्तरीय बैठक

बीते दिन कश्मीर से मुजफ्फराबाद को जाने वाली बस सेवा को बहाल कर दिया गया था, जिसके बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच में मौजूद तनाव थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत का बदला ले लिया है।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब