Airforce के सार्जेंट ने की प्रेमिका के डॉक्टर पति की हत्या, गोली मारकर सूनसान इलाके में फेंका शव

By रितिका कमठान | Mar 15, 2023

कानपुर में अपनी प्रेमिका के प्यार में पागल एक एयरफोर्स सार्जेंट ने अपराध का रास्ता अपनाकर हत्या को अंजाम दिया है। एयरफोर्स सार्जेंट ने अपनी प्रेमिका के डॉक्टर पति की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को सूनसान इलाके में फेंक दिया। आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर इस घटना को छिपाने की भी कोशिश की।

बता दें कि मामला कानपुर का है, जहां 13 मार्च को कानपुर होली मेला का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूरा कानपुर होली के जश्न में डूबा हुआ था। इसी बीच उन्नाव में डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉ. गौरव प्रताप सिंह अपनी पत्नी प्रियंका सिंह से मिलने अपने ससुराल नौबस्ता पुहंचे थे। इसके बाद शाम को वो अपने दोस्त मुदित के साथ बाहर घूमने निकले। मगर देर रात तक वो घर नहीं लौटे। घर नहीं लौटने पर डॉक्टर की पत्नी प्रियंका ने नौबस्ता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई मगर शिकायत 14 मार्च को दायर की गई।

 इस दौरान पुलिस ने जांच की, जिसमें सामने आया कि मुदित ही डॉक्टर को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मुदित ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके और डॉक्टर की पत्नी के संबंध थे, जिसकी जानकारी डॉक्टर गौरव को भी हो गई थी। मुदित का कहना था कि डॉक्टर उसकी जान ले सकता था, इसलिए उसने पहले ही डॉक्टर को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी के मुताबिक उसने गोली से डॉक्टर की जान ली और फिर शव को फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर की पत्नी और अपनी प्रेमिका को सारी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी मुदित के बताए मुकाबिक जगह से डॉक्टर का शव बरामद कर लिया है। हालांकि अब तक जांच में ये सामने नहीं आया है कि हत्या में डॉक्टर की पत्नी प्रियंका का भी हाथ था या नहीं। इस मामे में पुलिस छानबीन कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Kubera: धनुष अभिनीत फिल्म से Nagarjuna Akkineni का पहला लुक जारी | तस्वीर देखें

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को BJP से टिकट मिलने पर साक्षी मलिक ने जताई नाराजगी, जानें क्या कहा?

Kejriwal और ममता के करीबियों ने ही खोल दिए दोनों के बड़े राज! पहले से पता था...

अमृतसर के विकास के लिए भारतीय अमेरिकियों ने 10 करोड़ डॉलर देने का वादा किया