वायनाड में बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाली वायु सेना की टीम को सम्मानित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2024

केरल में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) ने वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाली भारतीय वायु सेना की टीम को सम्मानित किया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल के 68वें स्थापना दिवस समारोह के तहत एक नवंबर को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) द्वारा यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो पायलट सहित 19 सदस्यीय वायु सेना के दल को सम्मानित किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि टीम को मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी राहुल बटकोड़ी ने स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। विज्ञप्ति के अनुसार, वायु सेना की टीम के सदस्यों ने वायनाड में अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और कहा कि बचाव अभियान अभूतपूर्व और अत्यंत चुनौतीपूर्ण था।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड