ईरान के हवाई क्षेत्र से गुजरने वाली एअर इंडिया, एआई एक्सप्रेस की उड़ानों का मार्ग बदला जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

नयी दिल्ली। तेहरान के पास यूक्रेन के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान सरकार द्वारा कराये गये मिसाइल हमलों के कुछ घंटे बाद एअर इंडिया ने कहा कि वह अपनी और सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस की उन उड़ानों का मार्ग बदल रही है जो ईरान केहवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती हैं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के हवाई क्षेत्र में तनाव की इस स्थिति में ईरान के ऊपर से गुजरने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का मार्ग अस्थाई रूप से बदलने का फैसला किया गया है। इससे दिल्ली से रवाना होने वाले विमानों का उड़ान समय करीब 20 मिनट और मुंबई से रवाना होने वाले विमानों का उड़ान समय करीब 30 से 40 मिनट बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने इराक और ईरान के ऊपर से असैन्य विमानों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाया

विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार सुबह भारतीय एयरलाइन्स को ईरान, इराक, ओमन खाड़ी और फारस की खाड़ी के जल क्षेत्र के ऊपर से गुजरने वाले विमानों को लेकर पूरी सावधानी अपनाने को कहा है। तेहरान के पास बुधवार को यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सभी 176 नागरिकों की मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े