एयर इंडिया और सिंधिया दोनो है बिकाऊ - पूर्व मंत्री अरुण यादव

By सुयश भट्ट | Jul 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस ने बार बार कटाक्ष कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं। सिंधिया का इतिहास रहा है, आजादी के समय उनके खानदान ने क्या किया, देश क्या पूरा विश्व जानता है।

बता दें कि पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने षडयंत्र कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई थी। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब निर्वाचित सरकार को गिराने का काम उन्हीं लोगों ने किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया आज जहां भी पहुंचे हैं, दोनों की स्थिति एक जैसी है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली आठ नई उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट: सिंधिया 

दरअसल अरुण यादव ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा सिंधिया पर की टिप्पणी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल ने जो कहा शत प्रतिशत उनकी टिप्पणी से सहमत हूं। मुख्यमंत्री बघेल ने सिंधिया को बिकाऊ कहते हुए कहा था कि बीजेपी की सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है और इसी लिए सिंधिया को उड्डयन मंत्री बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान