एयर इंडिया ने मनु भाकर के 'उत्पीड़न' के आरोपों से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

नयी दिल्ली। एयर इंडिया ने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने दो एयरलाइन स्टाफ द्वारा ‘उत्पीड़न’ के आरोपों से इनकार किया। रविवार को जारी बयान में एयर इंडिया ने दावा किया कि भाकर जब 19 फरवरी को अपनी मां के साथ दिल्ली से भोपाल जा रही थीं तो उनसे ‘वैध’ दस्तावेज मांगे गये थे जबकि इस निशानेबाज ने एयरलाइन के स्टाफ पर ‘उत्पीड़न’ और ‘अपमान’ करने के आरोप लगाये थे। इस 19 साल की राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदकधारी पिस्टल निशानेबाज ने एयरलाइन से इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एयर इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी मनोज गुप्ता पूरे समय काउंटर पर थे और उन्होंने किसी भी समय सीधे भाकर से बात नहीं की। इसे सीसीटीवी की फुटेज से भी देखा जा सकता है। इसलिये उनके द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप का मामला पैदा ही नहीं होता। ’’ इसके अनुसार सीसीटीवी के फुटेज भी यात्री के घूस लेने के आरोपों और मोबाइल फोन छीनने के आरोपों को गलत साबित करते हैं।

इसे भी पढ़ें: लियोनेल मेस्सी ने रिकॉर्ड 506वें मैच में दागा गोल, बार्सिलोना ने खेला ड्रा

एयर इंडिया के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट काउंटर पर प्रवेश के समय भाकर ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास एक एयर पिस्टल और 0.22 बोर गन है। बयान के अनुसार, ‘‘उन्हें हमारे काउंटर अधिकारियों ने दस्तावेज लाने की सलाह दी जो हथियार ले जाने के लिये अनिवार्य होते हैं। एयर इंडिया के सुरक्षा अधिकारियों ने भी इसे सही बताया। ’’ जब भाकर ने दस्तावेज दिखाये तो उन्हें बताया गया कि ये ‘वैध’ नहीं थे क्योंकि इस पर केवल राष्ट्रीय राइफल संघ के सहायक सचिव के ही हस्ताक्षर थे। एयर इंडिया के कहा कि नियमों के अनुसार संबंधित संघ के सचिव या अध्यक्ष के हस्ताक्षर ही शुल्क की छूट के लिये मान्य होते हैं जिसकी जानकारी एयर इंडिया वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी