Air India के कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला, अचानक ली Sick Leave, रद्द करनी पड़ी 78 फ्लाइट

By रितिका कमठान | May 08, 2024

अगर आप भी एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। एयर इंडिया की फ्लाइट ऑपरेट नहीं होंगी क्योंकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की 78 फ्लाइट्स कैंसिल की गई है फ्लाइट्स कैंसिल करने के पीछे बड़ा कारण बताया गया है।

इस मामले की जांच में सिविल एविएशन अथॉरिटी भी जुटी हुई है। इस मामले पर एयरलाइन का बयान भी सामने आया है। इसके अनुसार कैबिन क्रू के एक सेक्शन ने जानकारी दी है कि वो बीमार हो गए है। ये सिलसिला पिछली रात शुरू हुआ था, जिसके बाद बुधवार सुबह तक कुल 78 फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। वहीं इस कारण से कई फ्लाइट्स में देरी भी हुई है। कंपनी इस मामले पर क्रू के सदस्यों से बात भी कर रही है। 

ग्राहकों को मिलेगा रिफंड

वहीं क्रू मेंबर्स द्वारा छुट्टी लिए जाने के बाद एयरलाइन ने यात्रियों को भी फुल रिफंड देने या फ्लाइट को अन्य में शेड्यूल करने का विकल्प दिया है। कंपनी ने यात्रियों को सलाह जारी की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस देखना ना भूलें। जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक फ्लाइट्स मिडिल ईस्ट देशों की प्रभावित हुई है। 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता