By सुयश भट्ट | Mar 12, 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा हादसा टल गया है। जबलपुर के डुमना हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की एक फ्लाइट अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि रनवे पर फिसलने से विमान नीचे मिट्टी पर उतर गई। जानकारी के मुताबिक विमान में 54 यात्री सवार थे।
राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी 54 यात्री सुरक्षित हैं। घटनास्थल को एयरपोर्ट प्रशासन ने सील कर सभी यात्रियों को लाउंज में सुरक्षित पहुंचा दिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और एयरपोर्ट अधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इसे भी पढ़ें:तांत्रिक ने भूत प्रेत भगाने के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस जुटी जांच में
बताया जा रहा है कि दिल्ली से चलकर जबलपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट E-6 दोपहर करीब डेढ़ बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंची थी। हवाई पट्टी पर उतरते वक्त विमान अनियंत्रित होकर रनवे से बाहर की तरफ जाने लगा। इससे विमान में हड़कंप मच गया और यात्री भयभीत हो गए। हालांकि, पायलटों की सूझबूझ से विमान किसी तरह रनवे पर लाया गया।