एयर इंडिया का घाटा 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक: हरदीप पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में एअर इंडिया का घाटा 62,614 करोड़ रुपये था।

सदन में बदरूद्दीन अजमल के प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 के ऑडिट अकाउंट के अनुसार एअर इंडिया का समेकित घाटा 62,614 करोड़ रुपये था।’’

इसे भी पढ़ें: अश्विनी लोहानी की जगह अब राजीव बंसल संभालेंगे AIR INDIA का जिम्मा

उन्होंने कहा कि ब्याज के अत्यधिक भार, प्रतिस्पर्धा, भारतीय रुपये के कमजोर होने तथा कुछ अन्य कारणों से एअर इंडिया को नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा कि नुकसान के बावजूद एअर इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तेल कंपनियों को भुगतान करती आ रही है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त