Air India Urination Case | पेशाब कांड को लेकर पायलट के निलंबन पर कानूनी कदम उठाएगा एयर इंडिया पायलट निकाय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

मुंबई। एयर इंडिया की एक उड़ान में पिछले नवंबर में एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर एक यात्री के पेशाब करने के मामले में विमान के मुख्य पायलट का लाइसेंस निलंबित करने पर एयर इंडिया पायलट निकाय आईपीजी कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहा है। इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि वह संबंधित पायलट के निलंबन के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे। आईपीजी एयरलाइन के उन पायलटों का प्रतिनिधित्व करता है, जो बड़े आकार के विमान उड़ाते हैं। यह घटना 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान हुई थी और यह घटना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में चार जनवरी को आई थी।

इसे भी पढ़ें: छेडछाड़ के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए Swati Maliwal को पद से हटाया जाए, दिल्ली भाजपा ने की मांग

पायलट संगठन के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हम उस पायलट का लाइसेंस निलंबित किए जाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हम इस मुद्दे पर अपने वकीलों से बात कर रहे हैं और जल्द ही फैसला करेंगे। सदस्य ने दावा किया कि संबंधित पायलट ने उस घटना के समय बहुत ही समझदारी से काम लिया था। सदस्य ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे मामले में बलि का बकरा खोजने का काफी दबाव है। इस संबंध में एयर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा