यात्री को दिल का दौरा पड़ने पर जामनगर वायुसेना स्टेशन पर उतरा एयर इंडिया का विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

अहमदाबाद। दिल्ली से मस्कट जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री को दिल का दौरान पड़ने के बाद विमान को जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा। वायुसेना स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री को तुरंत जामनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। उस वक्त वायुसेना का एक डॉक्टर साथ में मौजूद था।

डिफेंस गुजरात के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने रविवार की रात ट्वीट किया और कहा कि दिल्ली से मस्कट जा रही एयर इंडिया की उड़ान-973 को रात साढ़े दस बजे जामनगर वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: योगी के कड़े कानून का लोगों को नहीं है डर, दहेज के लिए महिला को पीट-पीट कर मार डाला

33 वर्षीय एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने के कारण ऐसा किया गया। वायुसेना ने विमान को तुरंत उतरने की अनुमति दी क्योंकि उसे असैन्य हवाईअड्डे तक पहुंचने में वक्त लगता। उन्होंने कहा कि मरीज को गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल ले जाया गया। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका